स्वीडन के एक राजनेता ने कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी के दौरान शारीरिक संबंध बनाना के लिए एक घंटे का ब्रेक देने की मांग की है। यहां की सोशल डेमोक्रेट पार्टी के 42 साल के नेता पेर-एरिक मुसकोस ने इसकी वकालत की है।मुसकोस ने उत्तरी शहर ओवरटर्नेओ की काउंसिल की बैठक में ये अजीबो-गरीब प्रस्ताव दिया। जिसके मुताबिक दफ्तर में काम करने वाले कपल्स को शारीरिक संबंध बनाना के लिए 1 घंटे का ब्रेक दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रेमी-प्रेमिका और विवाहित जोड़ों को एक साथ समय बिताने का वक्त नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से देश का जन्मदर घटता चला जा रहा है।
ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनका प्रस्ताव लागू होने से लोगों के आपसी रिश्ते सुधरेंगे और देश का जन्मदर भी बढ़ेगा। उन्होंने अपने प्रस्ताव के पक्ष में दलील दिया कि हर दफ्तर में एक्सरसाइज के लिए ब्रेक दिया जाता है और शोध में साबित हो चुका है कि शारीरिक संबंध बनाना भी एक एक्सरसाइज है। ऐसे में अगर कंपनी में एक घंटे के लिए इस एक्सरसाइज के लिए छुट्टी दिया जाए तो गलत क्या है?



إرسال تعليق