ऐसा देश जहाँ दुल्हनों को गाय पर बिठाकर किया जाता है विदा


आज के जमाने में हम देखते की जब लडकी को विदा किया जाता है तो वह किसी मंहगी या कोई सस्ती कार में अपने ससुराल को विदा होती है। लेकिन आज हम आपको एक नया किस्सा बताते है कि कोई नई नवेली दुल्हन एक गाय पर बैठकर अपने ससुराल को विदा हुई हो। चौंक गये न आप ये सुनकर लेकिन ऎसा हुआ है चीन में एक दुल्हन गाय पर सवार होकर अपने ससुराल में पहूंची तो सब देखते ही रह गये।


चीनी लोककथा की एक खूबसूरत नायिका की कहानी से प्रभावित 37 साल की झेग फू की दिमाग की यह ख्वाहिश थी कि उसकी दुल्हन कहानी की नायिका की तरह गाय पर बैठकर उसके घर आए। चीन में वैंलेटाइन डे में गाय पर बैठी एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर काफी बिकती है।


झेग फू की इस सोच को पूरा करने के लिए उसकी दुल्हन यि यांग सफेद गाउन में काली गाय पर बैठकर अपनी ससुराल पहुंची। अधिकतर लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि वे अपनी शादी में अपने सारे शौक पूरे करें, लेकिन यिं यांग ने अपनी पति की इच्छा की पूर्ति के लिए उसकी पसंद के अनुसार ही गाय पर बैठकर ससुराल पहुंचीं। चीन में गाय पर बैठकर दुल्हन पहुंची ससुराल चीन की एक दुल्हन गाय पर सवार होकर ससुराल पहुंची और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Post a Comment

أحدث أقدم