आपके बच्चो के कार्टून सुपर हीरो की ये खास बातें जानते हैं आप?


बच्चों के लिए टीवी पर दिखने वाले सुपर हीरो ही असली हीरो होते हैं। वो हर वक़्त उन जैसा बनना चाहते हैं, उनकी तरह कपड़े पहनना चाहते हैं, और उनकी तरह ही काम करने की चाहत हर बच्चे में होती है। आइये आज हम आप को बच्चों के सबसे सुपर हिट हीरोज़ के बारे में बताते है।


छोटा भीम - एक भारतीय कार्टून फ़िल्म या धारावाहिक है जो बच्चों को बेहद पसंद आता है। इस श्रंखला में छोटा भीम और उसके दोस्त ढोलकपुर के राजा इंद्रवर्मन और ढोलकपुर राज्य को बुरी ताकतो से बचाने के लिये कार्य करते रहते हैं। इस सीरियल का निर्माण डॉ॰राजीव चिलाका ने किया है। इस सीरियल में छोटा भीम मुख्य अभिनेता है। इसके अलावा टुनटुन मौसी की बेटी छुटकी है। इसके अलावा चार वर्षीय बालक राजू, जग्गू बंदर, कालिया पहलवान, धोलू और भोलू तथा कीचक भी हैं।


ओगी और कॉकरोच -  यह सीरीज एक कैट ओगी और तीन कॉकरोचेस के इर्द गिर्द घूमती है। सीरीज में एक कैट है ओगी जो अपनी सरल और आराम की जिंदगी में बहुत खुश है और जिसे टीवी देखना और म्यूसिक सुनना बहुत पसंद है। दूसरी तरफ तीन कॉकरोच हैं जो हर पल ओगी की आराम की जिंदगी में परेशानियां डालने के लिए नयी नयी तरकीबें लगाया करते हैं।


मोटू और पतलू - मोटू और पतलू को आमतौर पर बेवकूफ दिखाया जाता रहा है जिनकी ऊल-जलूल हरकतों पर हंसी आती है। लेकिन अपनी इन्हीं हरकतों के साथ-साथ मोटू-पतलू अक्सर ऐसे-ऐसे कारनामें कर बैठते हैं कि लोग तालियां बजा उठते हैं।इस काम में मास्टर घसीटा राम, डॉ. झटका, चेला राम, ढेला राम और अंगूठानंद जैसे दूसरे किरदार भी इनका साथ निभाते आए हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم