➩ सीधे बाल :- जिन जातकों के बाल बिल्कुल सीधे होते हैं वह स्वभाव से स्पष्टवादी, सरल और खुले दिल के होते हैं।
➩ घुंघराले बाल :- जिन जातकों के बाल घुंघराले होते हैं वह कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं होते। अधिकतर जातक स्वभाव से धैर्यहीन, संकोची और अस्थिर होते हैं।
➩ लहराते बाल :- जिन जातकों के बाल लहराते हों वह स्वभाव से मनमौजी, अतिक्रोधी, कर्मठ, कामुक, मतलबी और परिवर्तनशील होते हैं। ऐसे लोगों का कोई एक मत नहीं होता वह परिस्थितियों के अनुरूप बदलते रहते हैं।
➩ रूखे बाल :- जिन जातकों के बाल रूखे हों वह स्वभाव से निम्न कोटि की मानसिक बौद्धिक क्षमता के प्रतिक होते हैं। ऐसे जातको का स्वभाव कठोर और अल्पबुद्धि होता है।
➩ नरम बाल :- जिन जातकों के बाल नरम एवं पतले हों ऐसे जातक मन से शुद्ध, सरल, भावुक, अबोध व साफ दिल के होते हैं। ऐसे जातको का स्वभाव बच्चों की भांति सरल होता है। यह उच्च कोटी के कलाकार, दार्शनिक या समाज सेवक हो सकते हैं।
➩ मोटे बाल :- जिन जातकों के बाल मोटे होते हैं वह जीवन शक्ति की प्रचुरता, कठोर परिश्रम करने वाले और धैर्यवान होते हैंं। ऐसे जातक इरादे के पक्के और खाने-पीने के शौकीन होते हैं।

إرسال تعليق