इस मॉडल की शादी की ड्रेस में हैं कुछ अनोखी बात जिन्हें जानने के लिए हर कोई है बेताब


अपने शादी के दिन को स्‍पेशल बनाने के लिए लोग आजकल क्‍या क्‍या नहीं करते है। तो फिर 43 साल की 'मार्डन फेमिली' शो की एक्‍ट्रेस सोफिया वरगारा भी इस में पीछे क्यों रहती। सोफिया वरगारा ने भी अपनी शादी के इस दिन को यादगार बनाने के लिए उन्‍होंने अपने करीबी दोस्‍त फैशन डिजाइनर जुहेर मुराद की हेल्‍प ली और उन्‍होंने सोफिया और 33 वर्षीय एक्‍टर जो मैनगेनियेलो की शादी के लिए स्‍पेशल वेडिंग गाउन डिजाइन किया। इस गाउन में 32 आर्टिस्‍ट लगे जिन्‍होंने 1657 घंटों की मेहनत के बाद गाउन तैयार किया।


सोफिया अपने वेडिंग डे पर सेक्‍सी और सबसे अलग लगने के साथ साथ ग्रेसफुल भी लगना चाहती थीं। इसलिए मुराद ने सिल्‍क और टूल के कपड़े से बने व्‍हाइट गाउन स्‍वीटहार्ट शेप की नेकलाइन के साथ स्‍ट्रेपलेस गाउन बनाया।


यह वेडिंग गाउन थ्री डी अलंकरण के साथ हाथें की कशीदाकारी से सजाया गया है। इसकी स्‍कर्ट डिटैचेबल है और उसे बीड्स और मोती की बनी खूबसूरत बेल्‍ट के साथ अटैच किया गया है। इस स्‍टाइलिश ड्रेस में सोफिया की पतली कमर के नाजुक बल साफ नजर आते हैं। शादी के इस दिन को उन्होंने इस तरह यादगार बनाया था। 

Post a Comment

أحدث أقدم