शेव से बाल हटाना सबसे अच्छा तरीका :- सर्वेक्षण में खुलासा किया गया कि 70 फीसदी त्वचा विशेषज्ञ शेव करके बाल हटाने के तरीके को सबसे अच्छा तरीका मानते हैं। एक बयान के मुताबिक, त्वचा विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि बाल हटाने की विधियां चुनते समय त्वचा विशेषज्ञ और महिलाएं सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता के पहलू पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। इसमें शेव, वैक्स और क्रीम का तुलनात्मक विश्लेषण भी किया गया। इसमें यह सामने आया कि शेव करने को सबसे ज्यादा बेहतर माना जाता है। करीब 62 फीसदी त्वचा विशेषज्ञों ने सुरक्षा के मामले में शेविंग की विधि को सबसे बेहतर बताया।
त्वचा का कालापन :- सर्वेक्षण में आगे मिथकों और भ्रांतियों पर भी स्पष्टीकरण दिया गया है। सर्वे में शामिल 225 त्वचा विशेषज्ञों में से 90 फीसदी दिल्ली से, 70 फीसदी बेंगलुरु से और 60 फीसदी से ज्यादा मुंबई से थीं। उन्होंने कहा कि आम भ्रांति के विपरीत शेव करने से बालों की मोटाई नहीं बढ़ती। इसमें एक अन्य आम धारणा यानी त्वचा के कालेपन की भी है। सर्वे में शामिल करीब 60 फीसदी से ज्यादा त्वचा विशेषज्ञों ने कहा कि शेव करने से त्वचा काली नहीं होती।
# लव बाइट के निशानों से छुटकारा पाने के असरदार घरेलू तरीके
# प्राइवेट पार्ट की सफाई करने के जानिए नुकसान

إرسال تعليق