तस्वीरें गुजरात के सूरत की है, ये हालत गुजरात की पहली और देश की पहली 20 लैंड क्रूज़र कारों में शुमार गाड़ी की है। आप इसकी हालत देखकर बेशक हैरान हो गए होंगे। देशभर में अमिताभ बच्च्न, राहुल गांधी जैसी बड़ी हस्तियों के साथ-साथ 1 लैंड क्रूज़र गाड़ी गुजरात सूरत के जॉली बिल्डर के नाम से पहचाने जानेवाले तुषार घेलानी के पास भी है। लेकिन अब वो इस गाड़ी को गधे से खिंचवा रहे है।
दरअसल तुषार लैंड क्रूज़र खरीदना चाहते थे जिसके लिए सूरत के नानावटी टोयोटो नामक कार डीलर ने उनसे अपने यहां से कार खरीदने के लिए न सिर्फ गुजारिश की बल्कि तमाम प्रकार की सर्विस भी देने का वादा किया था।
जिसके बाद तुषार ने उसके यहाँ से गाड़ी खरीद ली जिसके बाद कार का की-लॉक काम करना बंद हो गया और तुषार ने डीलर से शिकायत की तो डीलर ने की-लॉक की बैटरी बेंगलुरु से मंगवाकर देने को कहा। डीलर ने इसके लिए पूरे 5 दिन से अधिक लगा दिए। वहीँ गाड़ी के लाइनर बदलने को कहा तो, डीलर ने उन्हें कोई रिस्पॉंस नहीं दिया तो उन्होंने अपनी एक करोड़ से भी ज्यादा कीमत वाली कार को कुछ इस तरह से सड़क पर घुमवाया।



إرسال تعليق