श्रीदेवी को फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती से प्यार हो गया था दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा, हालांकि मिथुन पहले ही शादीशुदा थे। उन दिनों दोनों का फिल्मी करियर उन दिनों ऊंचाइयों पर था और उनके प्यार के चर्चे भी आम हो गए। इन सबसे मिथुन के गृहस्थ जीवन में भूचाल लाकर रख दिया था, जिसके बाद मिथुन ने सबको अपने और श्रीदेवी के रिश्ते की सफाई दी।
इसके बाद श्रीदेवी ने 1996 में अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था। अब इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्नवी और खुशी कपूर। फिलहाल इनकी बड़ी बेटी पूरी तरह से बॉलीवुड में आने को तैयार है।



إرسال تعليق