1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। मंदिर जाएं और जल में दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
2. महामृत्युंजय मंत्र, शिव को बहुत प्रिय है। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति रोग, शोक और हर तरह की परेशानियों से दूर हो जाता है।
3. भगवान शिव की बेलपत्र, दूध, धतूरे से पूजा करें। अभिषेक करते समय 'ऊं नम: शिवाय:' मंत्र का जाप अवश्य करें।
4. भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए शिवलिंग की पूजा को सबसे उत्तम बताया गया है। इसमें भी स्फटिक का शिवलिंग हो तो और भी उत्तम फलदायी माना जाता है।
5. घर में शिव का पूजन दीपक जलाकर व आरती से करें। साथ ही गायत्री मंत्र का जप करें. फिर उन्हें मिष्ठान का भोग लगाएं।

إرسال تعليق