ड्रग माफिया बच्चो की वायरल हुईं बिगड़ैल फोटोज


मेक्सिकन ड्रग माफिया के लोग नोटों से भरे बैग और बड़ी-बड़ी बंदूकें, कुछ इस स्टाइल में लाइफ जीते हैं। सोशल मीडिया पर जोआक्विन, जो एल चापो के नाम से फेमस है, उसके बिगड़ैल बच्चे आजकल सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कर रहे हैं। आज हम आपको सोशल साइट्स पर वायरल हो रही इनकी फोटोज को दिखाने जा रहे है।


आपको बता दें कि मेक्सिको के ड्रग माफियाओं में एल चापो का नाम काफी मशहूर है। 2 महीने पहले ही जेल से भागे एल चापो के बच्चे अपने पिता की बेशुमार दौलत जमकर उड़ाते हैं।


महंगी गाड़ियों और ब्रांडेड कपड़ों के शौक के अलावा ये बिगड़ैल बच्चे शराब और ड्रग्स के नशे में डूबे रहते हैं।


मेक्सिकन ड्रग माफिया के बच्चे कुत्ते और बिल्ली नहीं, बल्कि शेर और बाघ जैसे जानवरों को पालना पसंद करते हैं इनके इस जीने के अंदाज से हर कोई हैरान है।


मेक्सिकन ड्रग माफिया के बच्चे पैसो को पानी की तरह बहाते है। सोशल मीडिया पर इन बच्चों को कई लीग फॉलो करते हैं। कई लोग इन्हें डेट तक करने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। जेल से भागने के बाद एल चापो के ऊपर अमेरिका ने 34 करोड़ का तो मेक्सिको ने 25 करोड़ का इनाम रखा है। जेल से भागने के बाद लगातार पूरी दुनिया की पुलिस इस ड्रग माफिया को ढूंढ रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم