राशिफल: 11 फरवरी 2017, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष: आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होगा। लेने-देने में समस्याएं आएंगी। उपकरणों से चोट लगेगी।

वृष: मन में असंतोष की भावना आ सकती है। स्टूडैंट्स को योग्यता के आधार पर परिणाम मिलेंगे। शाम में दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

मिथुन: पारिवारिक असहमति से गृहक्लेश होगा। परिजनों को ठेस पहुंचेगी। अपमानित होने के योग हैं। सेहत पर नैगेटिव प्रभाव पड़ेगा।

कर्क: लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।

सिंह: सांसारिक मामलों से प्रसन्नता मिलेगी। बड़े आर्थिक मुनाफे के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। पेट की समस्या सताएगी।

कन्या: प्रयासों से सफल रहेंगे। आध्यात्मिक शक्तियों को खोजने का प्रयास करेंगे। विरोधी षड्यंत्र करेंगे। चापलूस भीतरघात करेंगे।

तुला: जोखिमपूर्ण सौदे में नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय टालेंगे। यात्रा में समस्या होगी। नई परियोजनाओं हेतु समय अनुचित है।

वृश्चिक: नई परियोजनाओं की शुरूआत होगी। वित्तीय निवेश में सफल रहेंगे। अंग्रेजों से प्रेम मिलेगा। बीमारियों से निजात मिलेगी।

धनु: व्यवसाय परिवर्तन के योग हैं। ऋण प्राप्ति में सफल रहेंगे। वित्तीय निवेश हेतु रिस्क उठाएंगे। सोशल वर्क में सम्मिलित होंगे।

मकर: पूर्व नियोजित योजना सफल होगी। परिस्थितियोंवश परिणाम मिलेंगे। बुजुर्गों से मदद मिलेगी। फ़ैमिली फंक्शन सम्पन्न होगा।

कुंभ: समय प्रतिकूल है। नई परियोजनाएं असफल रहेंगी। निवेश करने से बचें। अपमान का सामना करना पड़ेगा, अतः सवधान रहें।

मीन: सांसारिक मामलों में कलह के योग हैं। यात्रा से संबंधित मामलों को निष्पादित करेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करेंगे। 

Post a Comment

أحدث أقدم