शोध के परिणाम बताते हैं कि मेकअप किसी इंसान की सामाजिक स्थिति की अवधारणा को बदल सकता है, हालांकि यह निर्णय करने वाले व्यक्ति (पुरुष या महिला) पर निर्भर करता है। दरअसल यह अपने आप में पहला अनुसंधान है जो बताता है कि कैसे पुरुषों और महिलाओं का नज़रिया मेकअप करने वाली महिला को लेकर अलग-अलग होता है।
स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टिरलिंग से शोधार्थी विक्टोरिया मिलेवा ने बताया, “महिला और पुरुष दोनों का मानना है कि मेकअप धारण किए हुई कोई महिला अधिक आकर्षक लगती है, लेकिन यह वास्तव में देखने वाले के ऊपर निर्भर करता है।” विक्टोरिया के अनुसार, “मेकअप धारण की हुई किसी महिला को देखकर पुरुष सोचते हैं कि वह अधिक ‘प्रतिष्ठित’ है वहीं महिला कोई दूसरी महिला मेकअप वाली महिला को देखकर उसे अधिक ‘दबंग’ समझती हैं।”
- रिलेशनशीप में डेट करना क्यों जरूरी होता है?
- आज-कल शादी के लिये ऐसी चाहतें रखती है लड़कियां .!!

إرسال تعليق