1. लम्बे समय तक आता है बुखार :- यदि किसी को लम्बे समय तक बुखार आता है तो उसे तुरंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए।
2. त्वचा पर खुजली और निशान :- इससे व्यक्ति का शरीर सूखने लगता है, उसकी त्वचा पीली पीली या सफ़ेद होने लगती है और इस्सी कारण से त्वचा पर रेशैज या निशान होने लगते है।
3. जल्दी थकान :- यदि किसी को थोड़ा ही कार्य करने से थकान आ जाती है तो उसे तुरंत जांच करानी चाहिए।
यह HIV एड्स के कारण भी हो सकता है। साथ ही यदि मांसपेशियों में जकड़न भी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाया जाए।
4. गले व सर में दर्द :- यदि किसी को काफी दिन से लगातार गले व सर में दर्द बना हुआ है। तो उसे तुरंत नजदीक के चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
5. हफ़्तों तक खांसी :- जुखाम के साथ साथ इन्हें खांसी की बीमारी भी घेर लेती है और खांसी में इनके गले में सुखा मलगम जम जाता है। इनके मुंह का स्वाद बदल जाता है और इन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लगता।
6. वजन कम होना :- यदि कोई व्यक्ति एड्स से पीड़ित है तो उसका वजन कम होने लगेगा। यह अचानक से या जल्दी नहीं बल्कि धीरे-धीरे कम होता है। ऐसा हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करें।
7. हमेशा तनाव :- यदि आपकी जिंदगी में कोई समस्या से तनाव है तो कोई बात नहीं। मगर यदि बिना समस्या ही आप तनाव में रहते है तो यह एक बड़ी बात है।

إرسال تعليق