फेसबुक ने इस 12वीं में पढ़ रही लड़की को बना दिया हीरोइन, देखें खूबसूरत Photos


सोशल मीडिया ने हमारी जिंदगी को काफी आसान और इंट्रेस्टिंग बना दिया है, क्योंकि हम सोशल मीडिया से अपने दोस्तों रिश्तेदारों से कनेक्ट तो रह ही सकते है साथ ही अपने दिल की बाते भी शेयर कर सकते है। सोशल मीडिया हमें लोगो से कनेक्ट तो करता ही है साथ ही हमें फ़ेमस भी कर सकता है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं पारुल गुलाटी मतलब फिल्म एक्ट्रेस पारुल गुलाटी की।


पारुल गुलाटी बताती हैं कि उन्हें फेसबुक की वजह से मौका मिला। एक्टिंग के बारे में आने का कभी सोचा भी नहीं था। पारुल बताती हैं कि जब वो 12वीं में पढ़ रही थी तो एक मॉडलिंग कंपनी ने उन्हें फेसबुक के जरिए संपर्क किया। उन्हें महज 17 साल की उम्र में एक एड कंपनी में एड करने का मौका मिला। पारुल अपनी सक्सेस का क्रेडिट सोशल मीडिया को देती है, उनका कहना है वह फेसबुक की वजह से ही इंडस्ट्री में आई। इससे पहले उन्होंने एक्टिंग में आने का पहले कभी सोचा भी नहीं था।


इसी के चलते उन्हें पहला मॉडलिंग असाइनमेंट 17 साल की उम्र में मिल गया था। वे आगे बताती है कि इस तरह पढाई के साथ काम करती चली गयी, फिर एक डायरेक्टर ने कहा तुम एक्टिंग में क्यों नहीं हाथ आजमाती। बस फिर क्या था उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हालाँकि उन्होंने एक्टिंग में आने से पहले थिएटर की ट्रेनिंग ली और लन्दन के रॉयल एकेडेमी से एक्टिंग भी सीखी।







Post a Comment

أحدث أقدم