सावधान: हील्स पहनने से महिलाओं में हो सकती हैं ये 3 समस्या!


अगर आपको रोजाना बेसिस पर हील्स पहनना पसंद है तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये आपकी हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है। जी हां, रोजाना हील्स पहनने से हेल्थ पर कुछ नेगेटिव इफेक्ट्स पड़ते हैं। आज हम आपको इन्हीं नेगेटिव हेल्थ इफेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं.....

पैरों में दर्द


लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से ब्लड फ्लो रूक जाता है। इसकी वजह से पैरों में दर्द, इंजरी तक हो सकती है। टो पर पूरी बॉडी का बैलेंस रहता है। ऐसे में टो की बोन्स भी डैमेज हो सकती है।

बैक पेन

हील्स पहनने पर स्पाइन में कर्व्स नहीं पड़ते वो फ्लैट और स्ट्रेट होता है जो कि नैचुरल नहीं है। ऐसे में बैक पेन होने लगता है या फिर सीरियस स्पाइनल कोर्ड इंजरी होने की आशंका बढ़ जाती है।

घुटनों में दर्द


बहुत से लोग जो रेगुलर हील्स पहनते हैं उन्हें अक्सर घुटनों में दर्द की शिकायत रहती है। दरअसल, जब लोग हील्स पहनते हैं तो घुटने अननैचुरल पोजिशन में आ जाते हैं। साथ ही घुटनों पर बहुत ज्यादा स्ट्रेन पड़ता है।

Post a Comment

أحدث أقدم