गंगा और जमुना मोंडाल को सात महीने पहले जसिमुद्दीन अहमद से प्यार हुआ था। जसिमुद्दीन से उनकी मुलाकात एक सर्कस के कार्यक्रम के दौरान हुई थी। जसिमुद्दीन ने बताया कि गंगा और जमुना को सर्कस के दौरान मुझसे प्यार हो गया था। दोनों महिलाओं की हालत देखने के बाद मैंने भी उन्हें हां कर दी और जल्द ही शादी भी रचा ली।
गंगा और जमुना के चार हाथ, तीन पैर और दो गुर्दे हैं। दोनों को अपने दैनिक काम करने के लिए हर जगह एक साथ ही जाना पड़ता है। गंगा और जमुना भी मानती हैं कि जसिमुद्दीन के साथ शादी करने की वजह से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है।
गंगा ने कहा, ‘जसिमुद्दीन शादी के बाद मुझे और जमुना को बाइक पर बिठाकर घूमाने ले जाते हैं। हम दोनों को अब कोई भी परेशानी होती है तो उनसे बता पाती हूं।’ हालांकि पेट से जुड़े होने की वजह से गंगा और जमुना को पूरी जिंदगी में काफी अपमानित भी होना पड़ा है। लेकिन इन सभी दिक्कतों से जूझते हुए दोनों आज काफी प्रसन्न होकर जिंदगी व्यतीत कर रही हैं।




إرسال تعليق