थाइरॉयड नाम के हार्मोन के बढ़ने से सेहत को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ता है। इससे वजन में तेजी से बदलाव आता ही है। साथ ही जल्दी थकान की भी समस्या होने लगती है। इसके गंभीर परिणाम के रूप में घेंघा रोग और थाइरॉयड कैंसर को देखा जा सकता है। इससे बचने के लिए आपको इसके लक्षणों पर गौर करना जरूरी है।
- अगर आप पूरी रात सोने के बाद भी थका हुआ सा महसूस करते हैं और दिनभर थकान सी रहती है तो ये थाइरॉयड के लक्षणों में से एक है।
- थाइरॉयड का एक और लक्षण है कि आप बेवजह दुखी और तनावग्रस्त महसूस करते हैं।
- बहुत ज्यादा भूख लगना भी इसका एक लक्षण है।
- जल्दी-जल्दी चीजें भूल जाना भी इस बीमारी के एक लक्षण तौर पर देखा जाता है।
- महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने जैसी समस्याएं उभरकर आती है।
- शरीर का रक्तचाप अचानक से बढ़ जाना भी इसका एक अहम लक्षण है।
- बाल पतले हो जाते है और तेजी से टूटने लगते हैं।
إرسال تعليق