1.भारत :- भारत में 18 साल की उम्र होने पर बच्चे बलिग हो जाते हैं लेकिन शादी के लिए कानूनी रूप से यहां लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 तय की गई है। इस उम्र से पहले की गई शादी को गैर कानूनी माना जाता है।
2.चीन :- चीन में शादी के लिए लड़की की उम्र 20 और लड़के की उम्र 22 तय की गई है। लोगों को इसी कानून के अनुसार ही शादी करनी पड़ती है।
3.नाइजर :- नाइजर में शादी के लिए लड़कियों की उम्र सिर्फ 15 साल और लड़को की 18 साल तय की गई है। नाइजर में अलर माता-पिता की मंजूरी और लड़की की रजामंदी है तो लड़की की शादी 15 की उम्र में कर दी जाती है।
4.एस्टोनिया :- इस देश में शादी करने की उम्र सबसे कम तय की गई है। यहां पर लड़का और लड़की दोनों के लिए 15 साल की उम्र में शादी करने की मंजूरी दे दी जाती है।
5.मैसाच्यूसेट्स, अमरीका :- अमरीका के मैसाच्यूसेट्स में भी शादी के लिए कम उम्र ही तय की गई है। यहां पर लड़के 14 और लड़कियां 12 साल की उम्र में शादी कर सकती हैं।
6.फिलिस्तीन :- यहां पर वैसे तो शादी के माता-पिता की मर्जी से शादी कर दी जाती है लेकिन यहां पर शादी के लिए लड़को की उम्र 16 और लड़कियों की उम्र 15 वर्ष तय की है।
7.वेनेजुएला :- यहां पर शादी के लिए बाकी देशों के मुकाबले उम्र का हिसाब उलटा ही है। पुरुषों की आयु 14 और महिलाओं की आयु 16 होना जरूरी है।
8.फ्रांस :- यहां पर 15 साल पूरे होने पर शादी करने की अनुमति मिल जाती है।
# यहां लड़कियां न्यूड होकर करती हैं तेज गाड़ियों की स्पीड को कंट्रोल…
# इस देश में महिलाये नही खा सकती 'उत्तेजक' तरीके से केला

إرسال تعليق