अगर आये ऐसे स्वप्न तो समझ लेना खुलेने वाले है भाग्य का दरवाज़ा


स्वप्न केवल मनुष्य ही देखता है। ईश्वर ने ऐसी दिव्य और विलक्षण शक्ति दूसरे किसी प्राणी को नहीं दी।  स्वप्न मनुष्य के भविष्य की गणना निपुणता से करते है.अच्छे स्वप्न भाग्य का द्वार खोल देते है। और बुरे स्वप्न दुर्भाग्य को जन्म देते है। बुरे स्वप्न से बचने के लिए सोते समय अपने ईष्ट देव का स्मरण करना चाहिए। इसके साथ ही यह भी प्रार्थना करनी चाहिए कि वह बुरे सपनों का साया भी हमसे दूर रखें।

  • आप स्वप्न में अपनी भू सम्पदा या मकान आदि को किसी को किराए पर दे रहे है तो, इसका अर्थ है कि आपको किसी के द्वारा बहुत कीमती वस्तु उपहार में मिलने वाली है।
  • आप स्वप्न में देख रहे है कि आपके कपड़े, घर आग में जल गए है। तो समझ लीजिए कि आप पर लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न हो रही है। भविष्य में आपको अपार धन, संपदा मिलने वाली है।
  • यदि आप स्वप्न में मल त्याग कर रहे है तो इस स्वप्न का भाव यह है कि भविष्य में आपकी योजनाये आसानी से सफल होने वाली है।
  • आप स्वप्न में हीरा या हीरे से जड़े आभूषण देखती है तो समझ लीजिए आपका विवाह किसी उच्च अधिकारी या धनि व्यवसायी से होने वाला है। आप स्वप्न में चावल देखते है, या खाते है तो समझ लीजिए कि भविष्य में आपको अचानक धन मिलने वाला है।
  • आप स्वप्न में किसी अपाहिज व्यक्ति की तन-मन से सेवा करते है तो आपके अच्छे दिन लोटने वाले है. आपको शीघ्र ही उच्च पद की प्राप्ति होने वाली है। 
  • आप एक अविवाहित युवती है और आप स्वप्न में स्वयं को किसी स्कूल की कक्षा की छात्रा के रूप में देख रही है तो इसका अर्थ यह है कि आपका विवाह वास्तविक प्रेमी के साथ होने वाला है।

Post a Comment

أحدث أقدم