नींबू पानी या आंवला रस :- सप्ताह में एक दिन लिक्विड डाइट लेने से कई तरह के उदर दोष दूर हो जाते हैं। दिन की शुरुआत लंबी सैर के बाद एक गिलास नींबू पानी या ताजा फलों के जूस से करें। सुबह उठकर आंवला रस पीना सेहत के लिहाज से फायदेमंद होता है। इसको टेस्टी बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा गुड़ या शहद मिलाया जा सकता है।
फ्रूट जूस :- पूरे दिन में फलों या सब्जियों का जूस लेते रहने से आप एनर्जेटिक रहेंगे। फू्रट्स और वेजीटेबल जूस में टमाटर, खीरा या कोई भी मनपसंद सब्जी ले लें। टमाटर कैल्शियम, फास्फोरस, क्लोरिन, सोडियम और आयोडीन से भरपूर होता है। यह वजन कम करने में भी फायदेमंद रहेगा।
डिनर में सूप :- दिन में लिक्विड लेते रहने के बाद रात को सब्जियों का सूप आपके लिए लाभदायक रहेगा। ध्यान रखें सब्जियों को मिक्स न करें। केवल एक ही सब्जी का सूप बनाएं। सूप में चाहें, तो अंकुरित दालें मिक्स कर सकती हैं। दो बड़ी कटोरी सूप में मुट्ठी भर अंकुरित दाल काफी होती है। एलोवीरा जूस भी रात के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- हसीन जिंदगी में प्यार के चक्कर में न करें ऐसी गलतियां!!
- लो ब्लड प्रैशर को तुंरत कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें किशमिश का सेवन

إرسال تعليق