आमिर ने ‘कयामत से कयामत तक’ भले ही धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन उनका कॅरियर उसके बाद कुछ खास नहीं रहा। आमिर की कई फिल्मों लगातार बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही थी। कई लोगों को लगा कि आमिर का कॅरियर अब खत्म होने वाला है। फिल्म ‘जो जीता वो सिकंदर’ और ‘दिल’ ने उन्हें दोबोरा बॉक्स ऑफिस का राजा बना दिया। इस फिल्म के बाद ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने उनके कॅरियर को एक अहम मोड़ दिया। इस फिल्म के बाद आमिर ने कभी पलट कर नहीं देखा।
राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ ने दर्शकोंं का खूब दिल जीता। इस फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया, लेकिन उसी साल आई यशराज की सफल फिल्मों में से एक ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के लिए शाहरूख को श्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के लिए शाहरूख को श्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिलने से आमिर इस कदर नाराज हुए की वह उसी वक्त फिल्मफेयर से चले गए। और तब से लेकर आजतक आमिर ने किसी भी अवॉर्ड शो में हिस्सा नहीं लिया।
- जब अक्षय हीरो बने तब बच्ची थीं ये हिरोइनें, जानिए इनकी उम्र...!
- देखए भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी की हॉट फ़ोटो

إرسال تعليق