1. रोजाना ऐसे करें दांतों की सफाई :- ओरल सफाई का मतलब सिर्फ ब्रशिंग नहीं है। मुंह की पूरी सफाई मतलब दिन में दो बार ब्रश, माउथ वॉश और दिन में एक बार मुंह में फ्लास करना होता है। अगर आप नियमित रूप यह सब करेंगे तो जल्द ही आपको दांतों पर पड़े तंबाकू या किसी भी प्रकार के दागों से मुक्ति मिल जाएगी।
2. दांतों को रखें क्लीन और स्मूद :- दांतों पर कोई भी चीज़ तभी जमती है जब दांतों की सतह रफ होती है। इसलिए दांतों पर कुछ जमने ना देने के लिए, दांतों की सतह को हमेशा स्मूथ और साफ रखना चाहिए। इसके लिए आपको रोजाना सुबह करें और शाम को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। खाने-पीने के बाद पानी से मुंह को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
3. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल :- बेकिंग सोडा दांतों पर से धब्बे हटाने का सबसे कारगर नुस्खा है। रोज़ाना ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमे दाग-धब्बे धीरे-धीरे साफ हो जाते हैं।
4. दांतों का कराएं चेकअप :- घरेलू नुस्खे के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह बहुत ज़रूरी है। दांतों का चेकअप कराने से आपको लंबी अवधि के दागों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। इसलिए एक निश्चित अंतराल पर दांतों का चेकअप कराना बहुत ज़रूरी है।
5. हल्दी का अचूक नुस्खा :- यह भी उपाय कारगर साबित हो सकता है कि हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों मे मंजन की तरह मलने से भी दांतों का पीलापन ठीक होगा। यदि आपके दांतों में पीलापन हो तो यह बेहद ही फायदेमंद हो सकता है।
- ..तो इस वजह से किस करने से ज्यादा अच्छा है गले लगाना
- पार्टनर को इस वक़्त आई लव यू बोलना हो सकता है खतरनाक...

إرسال تعليق