ऐसी ही कई और भी चीजें हैं, जो आपकी सेक्स लाइफ को दिन-प्रतिदिन खराब करती जा रही है, लेकिन शायद आपको उनके बारे में पता ही नहीं है। नए खुलासे बताते हैं कि आपके साबुन में मौजूद कुछ केमिकल्स भी इनमें से एक हैं, जो आपकी सेक्स लाइफ को बर्बाद कर रहे हैं। हालांकि, बैक्टीरिया से आपके शरीर को मुक्त रखने में ट्राइक्लोसन केमिकल का उपयोग एक प्रभावी तरीका है। इसका साबुन, डिओडरेंट्स व बॉडी वॉश में प्रयोग किया जाता है। मगर, यह अन्य शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ सेक्स और थायराइड से संबंधित हार्मोन्स को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे देखते हुए अमेरिका में एफडीए ने साबुन और अन्य उत्पादों में इस रसायन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध सितंबर 2017 तक प्रभाव में आ जाएगा। ऐसे में कई बड़े निर्माताओं ने पहले से ही इस केमिकल का इस्तेमाल साबुन और शरीर की देखभाल वाले अन्य उत्पादों में करना बंद कर दिया है।
- अगर नहाते वक्त आप भी करते है ये काम तो हो जाए सावधान
- ..तो इस वजह से गर्भनिरोधक गोलियां नही लेना चाहती महिलाएं!

إرسال تعليق