फिनलैन्ड की सरकार ऐसे कानून ला रही है, जिसके तहत अगर कार में 15 साल की उम्र से छोटा बच्चा बैठा है तो भी धूम्रपान करना गैरकानूनी होगा। यही नहीं, अगर वाहन में बैठा कोई व्यक्ति इस पर आपत्ति जताता है तो सिगरेट फूंकना बंद करना होगा। यही नहीं, यहां घर की निजी बालकनी में सिगरेट, सिगार पीने पर भी आंशिक रूप से पाबंद लगा दी गई है।
नए बनने जा रहे कानून के मुताबिक, बालकनी में सिगरेट धूंकी जा सकती है, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति की तरफ इसका धुआं नहीं जाना चाहिए। यहां सिगरेट बेहद महंगी है। नए कानून के हिसाब से अब टीवी, अखबार, पत्रिका आदि में तंबाकू के उत्पादों का प्रचार नहीं किया जा सकेगा। साथ ही पोस्टर्स पर भी पाबंदी होगी।
# दांतों से ऐसे आसानी से हटाएं गुटखा-तंबाकू के दाग
# सिगरेट से छुटकारा पाना है तो अपनाये यह तरीका..

إرسال تعليق