गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए खरीदे 99 आईफोन, फिर भी...


आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में दुनियाभर के लोगों ने अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए अलग-अलग दिन बना लिए हैं। जैसे कि वेलेंटाइन डे, मदर्स डे, फादर्स डे, फ्रैंडशिप डे आदि। इस दौरान लोग खुलकर अपनी खुशी और समर्पण का इजहार करते हैं। मंगलवार को 'सिंगल्स डे' (अविवाहित) नाम से ऐसा ही एक चीन में मनाया गया। इस दिन अविवाहित लोग दिल खोलकर शॉपिंग करके अपने सिंगल होने का जश्न मनाते हैं।


इसके उलट, इस दौरान बीजिंग में एक चीनी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने का मन बनाया। प्रपोज करने वाला गुआंगझाऊ का यह शख्स पेशे से प्रोग्रामर है। सिंगल्‍स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए उसने 48 लाख रुपए खर्च करके 99 आईफोन 6S खरीद लिए। प्रपोज करने से पहले उसने सभी आईफोन्स को जमीन पर हार्ट शेप में सजाया।


इसके अलावा बुके भी खरीदा। हालांकि, इतना करने के बावजूद गर्लफ्रेंड ने उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया और शादी के लिए इंकार कर दिया। उसने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जो रकम खर्च की, वह किसी औसत चीनी कर्मचारी की 17 साल की सैलरी से ज्यादा है। उसके प्रपोज करने की तस्वीरें अब चाइनीज सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो चुकी हैं।

आईफोन जीतने के लिए दो महिला बीच हुआ न्यूड डांस
फ्री आईफोन के लिए लडकी ने सरेआम कपडे ही नहीं उतारे ये भी कर डाला...... 

Post a Comment

أحدث أقدم