संजय लीला भंसाली के समर्थन में उतरे रणवीर सिंह और शाहिद कपूर


संजय लीला भंसाली पर हुए हमले के विरोध में अब दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहीद कपूर भी मैदान में उतर चुके है।जी हाँ, अभी कुछ देर पहले ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के कास्ट दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने भी ट्वीट करके हमलावरों के विरोध में अपनी आवाज दर्ज करवाई है।

अब तक संजय लीला भंसाली के समर्थन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ उतर चुकी है। पर सवाल ये था कि, उनके मन पसंदीदा जोड़ी दीपिका और रणवीर ने क्यों अपनी आवाज़ नहीं उठाई है। पर सारी बाते साफ़ हो गई है।

दरअसल हमने जब जानने की कोशिश की कि, आखिर क्यों अब तक दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली पर हुए हमले का विरोध क्यों नहीं किया तो पता चला कि, खुद संजय लीला भंसाली ने ही दीपिका, रणवीर और शाहीद को मना किया है कि, वो हमले के टॉपिक पर चुप रहे। संजय लीला नहीं चाहते कि, ‘पद्मावती’ टीम में काम करने वाला कोई भी शक्श फिल्म पुरी होने तक सोशल मीडिया में किसी भी तरह का कोई बयान ना दे।

लाइव परफॉर्मेंस में ब्रिटनी हुई शर्मसार, वीडियो हुआ वायरल 
#  अपनी इस बॉडी पार्ट का बीमा करवाना चाहती है सनी लियोन

Post a Comment

أحدث أقدم