# हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार इस समय नही दिखाए अपना हाथ
मणिबंध पर एक रेखा :- यदि किसी व्यक्ति की हथेली के मणिबंध पर सिर्फ एक ही रेखा हो तो यह सुख की दृष्टि से शुभ है। शुभ लक्षण का अर्थ है कि मणिबंध की रेखा कलाई के चारों ओर हो और उसमें जौ के आकार के यव की लड़ियां हों और रेखा टूटी हुई ना हो तो व्यक्ति कम उम्र में ही कई उल्लेखनीय कार्य करता है। धन संबंधी सुख भी प्राप्त होते हैं। वहीं मणिबंध पर एक रेखा उम्र के लिहाज़ से अच्छी नहीं मानी जाती है।
मणिबंध पर दो रेखाएं :- यदि किसी व्यक्ति के मणिबंध पर दो रेखाएं हों, वे टूटी हुई ना हों, उसमें जौ के आकार के यव वाली लड़ियां हों, रेखा कलाई के चारों ओर हो तो यह शुभ लक्षण होता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सभी सुख-सुविधाएं रहती हैं। मणिबंध में दो रेखाएं शुभ लक्षण वाली हो तो व्यक्ति की उम्र करीब 45 से 55 वर्ष तक हो सकती है। जबकि इन दो रेखाओं पर अशुभ लक्षण होने से उम्र में कमी आने की संभावनाएं रहती है।
मणिबंध पर तीन रेखाएं :- यदि किसी व्यक्ति की हथेली के मणिबंध पर तीन रेखाएं हों और वे रेखाएं कहीं से टूटी हुई ना हो और कलाई के चारों ओर हों, रेखाओं में जौ के आकार की लड़ियां बनी दिखाई देती हों तो ऐसी रेखाएं व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं। ऐसा मणिबंध होने पर व्यक्ति सभी प्रकार के सुख प्राप्त करता है। मणिबंध में तीन रेखाएं हों और वे टूटी हुई दिखाई देती हैं तो यह अशुभ लक्षण होता है।
# हाथ बताता है आपकी गर्लफ्रेंड के कितने अफेयर चल रहे हैं

إرسال تعليق