BB10 - स्वामी ओम ने पार की सारी हदें, सबके सामने उतार दी पैंट


बिग बॉस मे बुधवार के एपिसोड में एक बार फिर स्वामी ओम ने बेशर्मी की हदें पार कर दी। स्वामी ओम ने सबके सामने अपनी पैंट उतार दी। उनकी इस हरकत पर घर में मौजूद लड़किया असहज हो गईं। आज के एपिसोड में तुफान टाक्स जीतने के लिए स्वामी ओमजी इग्लू के सामने स्टूल रखकर बैठ जाते हैं और गाना गाते हैं।

घर के सभी सदस्य स्वामी ओम की हरकत से गुस्सा में वहां से चले जाते हैं। इस पर स्वामी ओम कहते हैं कि कोई उनका साथ नहीं दे रहा है। मनु उन्हें कहते है कि उन्होनें ही उनको चाय लाकर दी थी। इस पर ओमजी कहते हैं कि उन पर तो उन्हें भरोसा है। इधर बानी, मनवीर से कहती हैं कि इस बार उन्हें कैप्टन जरुर बनना चाहिए। रोहन, ओमजी को पीछे करके इग्लु के सामने स्टूल लगाकर बैठ जाते हैं वे कहते हैं कि अब वे उन्हें सबक सिखा कर रहेंगे। कैप्टन लोपा उन दोनों को वहां से हटाने की कोशिश करती हैं।

गुस्से में ओमजी अचानक से अपना पैंट उतारना शुरु कर देते हैं। वे कहते हैं कि वे सबसे परमीशन लेकर ये कर रहे है क्योंकि उन्हें गर्मी लग रही हैं। वो कहते हैं कि एक लड़की के यहां होने की वजह से वे रुके हैं वरना वे और भी कुछ कर सकते हैं।

Bigg Boss 10 | कंटेस्टेंट्स मोनालिसा का एक और विडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
लड़की को जैन्ट्स टॉयलेट में देख चौंक गए लोग, फिर उसके बाद तो…

Post a Comment

أحدث أقدم