➺ लड़कियों के शरीर के इस हिस्सा को सबसे पहले देखते हैं लड़के
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हेडफोन भी हैक होने लगे हैं। एक विदेशी न्यूज एजेंसी वायर्ड की एक रिपोर्ट ने इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार इजरायली रिसर्चरों ने हेडफोन हैकिंग का सनसनीखेज मामला पेश किया है। मैलवेयर सॉफ्वेयर के जरिए पहले आपके हेडफोन को माइक्रोफोन में बदल दिया जाता है और फिर इसके जरिए आपकी बातचीत रिकॉर्ड होती रहती है।
इजराइल की बेन ग्यूरियोन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने एक प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट तैयार किया है। इसमें यह बताया गया है कि कैसे हैकर्स आपके ऑडियो को रिकॉर्ड करने के लिए या आपकी बातचीत को सुनने के लिए हेडफोन को हाइजैक कर सकते हैं। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि हैकर्स तब भी आपकी बातचीत सुन सकते हैं जब आपका हेडफोन कंप्यूटर से कनेक्ट नहीं होगा और डिसेबल किया होगा।
➺ रोमांस के इन 7 तरीको से बज सकती है आपकी बैंड

إرسال تعليق