निम्बू मिर्ची का यह टोटका है बड़े काम का..!!


बुरी नजर के कारण जीवन में सब कुछ अच्छा चलता हुआ एकदम बिगड़ जाता है। कई बार हमारी उन्नति और सुखी जीवन को देखते हुए कुछ लोगों में जलन का भाव उत्पन्न हो जाता है। जिसके चलते वे हमारे लिए बुरा सोचते हैं। कुछ लोग एकटक हमारी ओर या हमारे घर की ओर लगातार देखते रहते हैं जिससे बुरी नजर लग सकती है। ऐसे होने के बाद काफी कुछ बिगड़ सा जाता है। इन अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं...

➪ घर की छत पर भुलकर भी ना रखें ये सामान..!!

1. बुरी नजर के प्रभावों से बचने के लिए घर के बाहर नींबू और हरी मिर्ची एक धागे में पिरोकर लटका देना चाहिए। ऐसा करने पर इस प्रकार की परेशानियों पर विराम लगेगा।

2. नींबू और हरी मिर्च लटकाने के पीछे एक कारण यह भी है कि इससे घर के आसपास नकारात्मक ऊर्जा सक्रीय नहीं हो पाएगी और सकारात्मक ऊर्जा को बल मिलता है।

3. यदि कोई व्यक्ति एकटक हमारे घर की ओर देखता भी है तो नींबू और मिर्ची पर नजर पड़ते ही उसका ध्यान भंग हो जाता है और हमारे घर की बुरी नजर से रक्षा हो जाती है। किसी व्यक्ति के सामने नींबू या मिर्ची रखते ही उसे नींबू की खटाई और मिर्ची का तीखापन याद आ जाता है और उसका ध्यान हट जाता है।

➪ जीवनसाथी बनाने के लिए बेस्ट होती है इन तीन राशि की लड़कियां..!!

Post a Comment

أحدث أقدم