इस शहर में हवाई यात्रा से भी महंगा है बैलगाड़ी का किराया...


भारत में बहुत सी ऐसी जगह है जहां जाने के लिए आपको काफी ज्यादा किराया चुकाना पड़ता है। हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताना चाहेंगे जहां आपको बैलगाड़ी की यात्रा के लिए 5 से 6 हजार किराया चुकाना पड़ेगा। अगर कोई आपसे पूछे की 5 से 7 किलोमीटर की दूरी के लिए बैलगाड़ी का किराया कितना है, तो आप लगभग 20 से 40 रुपए ही बताएंगे या अधिक से अधिक 50 रुपए। लेकिन एक जगह ऐसी भी जगह है जहां पहुंचने के लिए आपको बैलगाड़ी का किराया 5 से 6 हजार तक चुकाना पड़ता है।

➣ जानिए कोन है ये महिला जिसे माना जा रहा है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

आप से सोच रहे होंगे की आखिर ऐसी कौन सी जगह है जहां बैलगाड़ी का इतना महंगा किराया है। ये जगह विदेश में नहीं बल्कि अपने ही देश में है। बता दें कि यह जगह मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में है। यहां पर बिबरोड गांव में बने भगवान ऋषभदेव के मंदिर तक बैलगाड़ी से पहुंचने के लिए लोगों को हवाई यात्रा से भी ज्यादा किराया चुकाना पड़ता है।

असल में यहां मंदिर तक बैलगाड़ी पर जाने के पीछे मान्यता है कि बैलगाड़ी से ऋषभदेव के मंदिर जाने पर जीवन में सुख समृद्धि ज्यादा आती है। बहुत से लोग तो यहां आने से पूर्व ही बैलगाड़ी को बुक करा लेते हैं ताकि बाद में परेशानी का सामना ना करना पड़े। 2 से 3 लोगों की संख्या का परिवार छोटी बैलगाड़ी बुक करता है। जिसका किराया करीब 2 हजार होता है। वहीं, बड़ा परिवार बड़ी बैलगाड़ी तय करता है, जिसका किराया 5 से 8 हजार के बीच होता है।

➣ इस तरह से वैश्यावृत्ति के लिए महिलाओं को किया जा रहा है तैयार

Post a Comment

और नया पुराने