➫ इस पुलिस अफसर के हाथों अरेस्ट होने का लोग करते हैं इंतजार
आज हम आपको एक ऐसे ही होटल के बारे में बताने जा रहें हैं जो की इन लोगों के लिए सोचता है, इस होटल में शहीद सैनिक के परिवार को सारी सुविधायें मुफ्त प्रदान की जाती है। वहीं यदि किसी परिवार में कोई व्यक्ति फ़ौज में होता है तो उसके परिवार को सभी सुविधाओं में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। आइये जानते हैं इस होटल के बारे में।
यह होटल गुजरात के अहमदाबाद में है। इस होटल का नाम गोपाल होटल एंड रेस्टोरेंट है। इस होटल में जब आप जायेंगे तो आपको एक हरे रंग का बोर्ड, अपने तिरंगे के साथ लगा हुआ मिलेगा। इस बोर्ड में सबसे ऊपर आप लिखा दिखेगा 'राष्ट्र हित सर्व प्रथम' और इसके बाद में सभी जानकारी अंग्रेजी में दी हुई है। इस होटल की कोशिश यह है कि सेना के जवानों के परिवार से जुड़े लोगों का ज्यादा से ज्यादा फायदा हो। सरहद पर जाकर हर कोई देश सेवा नहीं कर सकता, लेकिन हम इनके लिए देश के अंदर रहकर तो कुछ कर ही सकते है।
➫ चौंक जाएंगे आप… कुछ लड़कियां इसलिए रहती हैं हमेशा कुंवारी


एक टिप्पणी भेजें