सावधान! इन गलत आदतों से हो सकती है किडनी खराब..


किडनी का हमारे शरीर में बहुत महत्व होता हैं। किडनी हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्य करती हैं लेकिन हमारी कुछ गलत आदतें किडनी को नुकसान पहुंचाती है। किडनी खराब होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एेसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी आदते बदलें। आए जाने इन गलत आदतों के बारे में...

➔ अगर आप भी करते है ईयरफोन का इस्तेमाल तो हो जाओ सावधान

1. अधिक नमक का सेवन करना :- कुछ लोग नमक का बहुत अधिक सेवन करते हैं जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक होने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जिसके किडनी पर जोर पड़ता है।

2. यूरिन को रोकना :- अगर आप यूरीन को रोक कर रखते हैं तो इस आदत को छोड़ दें। आपकी इस आदत के कारण किडनी फेल हो सकती है या फिर किडनी में स्टोन होने की समस्या हो सकती है।

3. कम पानी पीना :- अगर आप दिन भर में पानी का सेवन कम करते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एेसे में हानिकारक टॉक्सिन्स छनने की बजाए शरीर में ही इकट्ठा होने लगते है जिसके कारण किडनी फैल भी हो सकती है।

4. अधिक मीठे का सेवन करना :- अधिक मिठाई का सेवन करने से यूरिन से प्रोटीन निकलने लगता है, जिससे किडनी खराब होने लगती हैं।

5. नींद कम लेना :- नींद कम लेने से भी किडनी की समस्या हो सकती है। नींद कम लेने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है इसलिए पूरी नींद लें।

➔ सर्दी-जुकाम से फटाफट राहत पाने के पांच घरेलू उपाय...

Post a Comment

أحدث أقدم