सनी लियोन जल्द ही लॉन्च कर रही है अपना ऐप


बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं सनी लियोन के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सनी लियोन ने घोषणा की है कि बहुत जल्द वह अपना एप लॉन्च करने वाली हैं। यकीनन, एक्ट्रैस के फैंस के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

⇉ बाथटब में इंटिमेट हुए टीवी शो में सितारे..!!

सनी लियोन ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते हुए कहा है, मैं यह बताते हुए काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं कि 6 दिनों के भीतर मैं अपना खुद का ऐप लॉन्च करने जा रही हूं। साल 2014 में गुडग़ांव की एक कंपनी ने सनी लियोन का आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया था, जिसे लेकर लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आई थी। सनी लियोन का यह ऐप एक महीने में 3 लाख डाउनलोड हुए थे और बेहद कम समय में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला ऐप साबित हुआ।

हालांकि, इस ऐप के जरिए अडल्ट सामग्री देखने के इच्छुक लोगों को निराशा हाथ लगी थी। अब देखना यह है कि सनी अपने इस नए ऐप में अपने फैन्स के लिए क्या एक्सक्लूसिव समेटकर लाती हैं।

⇉ सॉन्ग लॉन्चिंग पर हीरोइन हो गई उप्स मूमेंट शिकार

Post a Comment

أحدث أقدم