ताज़ा सर्वे, शराब और सेक्स नहीं बल्कि ये चीज चाहिये लोगो को


लोगों को सेक्स, शराब और चॉकलेट से भी ज्यादा कोई और चीज पसंद आ सकती है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि इन चीजों से इतर अब लोगों को वाई-फाई की चाहत है।आज के समय में इंटरनेट होना सबसे जरूरी हो गया है। हर 10 में से 4 व्यक्ति ने दावा किया कि उसे विलासिता की चीजों, सेक्स, चॉकलेट और शराब की तुलना में वाई-फाई की अधिक जरूरत है।

रिसर्च के मुताबिक, लोग सेक्स, चॉकलेट और एल्कोहल के बजाय इंटरनेट को ज्यादा तव्वजों दे रहे हैं। वायफाई कनेक्टिविटी प्रोडाइडर आईपास द्वारा करवाए गए इस सर्वे में 1,700 वर्किंग प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया। यूरोप और यूएस के कर्मचारियों पर किए गए इस सर्वे में इन लोगों की कनेक्टिविटी हैबिट्स के बारे में पूछा गया।

# सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के बारे में ही क्यों सोचते हैं मर्द?

सर्वे के दौरान प्रतिभागियों से पूछा गया कि वाय-फाई इनके लिए अन्य लाइफस्टाइल की चीजों से कितना ज्यादा जरूरी है। सर्वे में चौंकाने वाली बातें सामने आईं. इनमें से 40.2 पर्सेंट लोगों के लिए वाय-फाई सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट था। वहीं 36.6 पर्सेंट लोगों ने सेक्स को अधिक महत्ता दी और 14.3 पर्सेंट लोगों ने शराब और चॉकलेट को सबसे ज्यादा पसंद किया।

वाय-फाई को लोगों ने शराब, सेक्स और चॉकलेट से ज्यादा पसंद किया. दरअसल, कुछ सालों में वाय-फाई लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन हैरानी की बात है कि कुछ देशों में वाय-फाई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पोर्न साइट्स देखने में होता है। ऐसे में सेक्स  लोगों के लिए पहली प्राथमिकता है बेशक उसे वे वाय-फाई के जरिए पूरी कर रहे हैं।

# प्राइवेट पार्ट से जुड़ी ये बात पार्टनर से छुपाती हैं महिलाएं !

Post a Comment

أحدث أقدم