इस पार्क में रोमांस करने से पूरी होती है मुरादें..!!


देश- दुनिया में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगह हैं, जहां कपल्स रोमांटिक पलों को एन्जॉय कर सकते हैं। इन स्थानों पर जाने के बाद कपल्स को लगता है कि वे किसी और ही दुनिया में पहुंच गए हैं। जिस कारण वह जगह ऐसी ही खूबसूरती का अहसास यूक्रेन के कपल्स को ‘टनल ऑफ लव’ में होता है। यह भी कहा जाता है कि यहां कपल्स की मांगी गई मुराद पूरी होती है।

इन वजहों से बिना गर्लफ्रेंड सिंगल ही रह जाते हैं लड़के

बता दें की, यह कलेवन शहर से 7 किलोमीटर दूर है। यह 3 किलोमीटर का एक प्राइवेट रेलवे ट्रैक है, जो पेड़ों से इस तरह ढंका हुआ है, जैसे ऊपर छत हो। यह ट्रैक एक फायर बोर्ड फैक्ट्री का है। एक ट्रेन दिन में 3 बार उस फैक्ट्री को वुड सप्लाई करती है, बाकी टाइम ट्रैक कपल्स और प्रकृति प्रेमी लोगों के सैर-सपाटे के काम आता है।

खास बात यह भी है कि यह टनल साल में तीन बार अपना रंग बदलती है। जब बसंत आता है ये हरी हो जाती है। गर्मियों में टनल हल्की भूरी हो जाती है। वहीं सर्दियां आते ही सफेद बर्फ की चादर ओढ़ लेती है। हालांकि मौसम कोई भी हो, कपल्स सालभर यहां आते हैं और रोमांटिक फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं।

इस न्यूज चैनल पर आधे घंटे तक चलती रही पोर्न मूवी…

Post a Comment

أحدث أقدم