मजबूरी में बीच सड़क पर करतब दिखाकर पैसे मांगने लगे विदेशी


नोटबंदी का असर राजस्थान के पुष्कर में विदेशी सैलानियों पर भी देखने को मिल रहा है। नई इंडियन करंसी नहीं मिलने से पुष्कर पहुंचे विदेशी सैलानियों को खासी मशक्कत करने पड़ रही है। ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को यहां देखने को मिला। जब छोटे और नए नोटों की कमी के चलते विदेशी टूरिस्ट्स को सरेआम पैसे मांगने मजबूर होना पड़ा।

नोटबंदी को 18 दिन हो गए, लेकिन देश में करेंसी क्राइसिस बना हुआ है। बैंकों और एटीएम के बाहर नई करेंसी लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। इस बीच, पुष्कर में घूमने आए विदेशी पर्यटकों की परेशानी भी बढ़ गई है।
सैलानियों का एक दल ‘यू केन हेल्प अस, मनी प्रॉब्लम’ लिखा बॉक्स सड़क पर रखकर करतब दिखा रहा है और लोगों से छोटे नोट जुटा रहा है। ग्रुप में शामिल लड़की करतब दिखाती है। इसके अलावा कोई युवक गिटार बजाकर तो कोई हैरतअंगेज करतब और डांस दिखा रहा है।

बता दें कि हाल ही में पुष्कर में इंटरनेशनल पशु मेला सम्पन्न हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पहुंचे। टूरिस्ट्स ने बताया कि घंटों कतार में खड़े होने के बावजूद उन्हें नए नोट नहीं मिले तो मजबूरी में उन्होंने यह कदम उठाया।

Post a Comment

أحدث أقدم