इस गांव के मर्द प्‍यार करने से पहले पत्नी को दिखाते है एचआईवी सर्टिफिकेट


अगर आप अपने घर से बाहर किसी दूसरे शहर में काम करते हैं, और कुछ दिनों या महीनों के बाद छुट़टी लेकर घर जाते हैं तो हो सकता है आपकी पत्‍नी आपको अपने पास न आने दे। प्‍यार के आपके अरमान धरे के धरे रह सकते हैं। जब तक कि आप अपनी पत्‍नी को एचआईवी जांच का प्रमाण पत्र न सौंप दें। जी हां ऐसा होना शुरू हो गया है। उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां दूसरे शहर से अपने घर लौटे पुरुषों को उनकी पत्नियों ने संबंध नहीं बनाने दिए। सभी ने पहले एचआईवी सर्टिफिकेट मांगा।

➬ प्राइवेट पार्ट से जुड़ी ये बात पार्टनर से छुपाती हैं महिलाएं !

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर को सही मानें तो उत्‍तर प्रदेश के एक गांव में महिलाओं ने ऐसा किया है। इस गांव में करीब 200 घर ऐसे हैं जिनमें रहने वाले पुरुष सदस्‍य मुंबई में काम करते हैं। ये होली-दीवाली, दशहरा, नया साल  या साल में कभी छुट़टी लेकर अपने घर लौटते हैं। लेकिन गांव की महिलाएं और बड़े एकजुट हो गए हैं और पुरुषों का एचआईवी टेस्ट करवा रहे हैं।

महिलाओं में इस जागरूकता का श्रेय लोग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्ञान स्‍वरूपा को देते हैं। उनका कहना है कि यहां  गांव की महिलाओं को इस संक्रमण से बचाने के लिए हमने महिलाओं से कहा कि वो अपने -अपने पतियों का एचआईवी टेस्ट करवाएं। यह इसलिए है क्‍योंकि लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहे। किसी को कोई बीमारी न रहे।

➬ मर्दों की इन पांच खूबियों को बेहद पसंद करती है महिलाएं

Post a Comment

أحدث أقدم