अगर आप को भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा तो कुछ आसान टिप्स


ये सभी जानते हैं कि गुस्सा सेहत के लिए खतरनाक होता है, फिर भी लोग गुस्सा करते हैं। खासकर ये गुस्सा जब घर से बाहर आपके दफ्तर तक पहुंच जाता है, तो स्थिति और खराब हो जाती है, इसलिए कोशिश करें कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। गुस्से के कारणों को जानना भी बहुत जरूरी है। गुस्सा दो कारणों से आता है, या तो किसी खास परिस्थिति के कारण या फिर किसी बीमारी के कारण। अगर गुस्सा किसी मानसिक बीमारी के कारण बार-बार आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। वहीं अगर किसी खास परिस्थिति के कारण गुस्सा आ रहा है तो इस स्थिति में इन उपायों को आजमाएं।

1. गुस्सा आने पर उस जगह से दूर जाकर लंबी और गहरी सांसें लें। शरीर में सांस के अंदर आने और बाहर जाने की प्रक्रिया को महसूस करें। इससे आपका ध्यान गुस्से से हटकर सांस लेने पर चला जाएगा, जिससे गुस्सा कम हो जाएगा। इसके अलावा 1 से लेकर 10 तक गिनती भी गिन सकते हैं।

2. गुस्से में हम अक्सर कोई भी कदम उठा तो लेते हैं, लेकिन बाद में उसके घातक परिणाम भी भुगतने पड़ जाते हैं। इसलिए गुस्से में कुछ करने से पहले बाद में होने वाले परिणामों के बारे में सोचने की कोशिश करें।

# लड़कियो को ये बात करना बहुत पसन्द है पर बताने से शर्माती हैं

3. गुस्सा आने पर शरीर में हार्मोन्स में कई बदलाव होते हैं, जिनसे शरीर लड़ने के लिए एकदम तैयार हो जाता है। उस समय शरीर में उत्पन्न ऊर्जा को लड़ाई में न लगाकर किसी अन्य काम में लगाएं। जैसे घूमें, व्यायाम करें, डांस करें, खेलें या कुछ अन्य काम। इससे गुस्सा अपने आप कम हो जाएगा।

4. जब भी गुस्सा आये तो उसे वही पर काबू करने के लिए 2-3 गिलास के पानी को आप घुट घुट भर पिएं। वो पानी एक दम आपके तनाव को कम करेगा। और आपका गुस्सा शान्त हो जायेगा।

# सिर्फ पुरुषों को दाढ़ी क्यों आती है महिलाओं को क्यों नहीं

Post a Comment

أحدث أقدم