जिसे पढऩे के बाद आम जन भी एक बार जरूर इस पहलू पर विचार करेगा। युवाओं के बीच किया गया ये अपनी तरह का पहला सर्वे है जिसमें लड़कियों के स्कूल की दिनचर्या तथा रिश्तों को लेकर आदतें समझने का प्रयास किया गया है। 'द जर्नल ऑफ एडोलिसेंट हेल्थ' ने ये स्टडी साझा की है। 10 वर्ष में पूरे हुए इस अध्ययन के लिए 387 लड़कियों की डायरियों से रोमांटिक तथा फिजिकल रिलेशन को लेकर उनके व्यवहार को समझने प्रयास किया गया।
अध्ययन में शामिल लड़कियां अपने हर छोटे-बड़े व्यवहार को रिसर्चर से साझा करती थीं। अध्ययन में सामने आया कि जो युवा लड़कियां स्कूल बंक करती हैं और टेस्ट में फेल होती हैं, ऐसी लड़कियां के स्कूल बंक करने तथा टेस्ट में फेल होने वाले दिन बिना कंडोम के सेक्स करने के मामले अधिक पाए गए हैं। वहीं सुरक्षति यौन सम्बंध बनाने वाली लड़कियों का शैक्षिक प्रदर्शन बेहतर पाया गया।

إرسال تعليق