ज्यादा मीठा खाने से शुगर के अलावा भी हो सकती है ये जानलेवा बीमारी


अगर आप भी चीनी वाले पेय पदार्थ बहुत ज्यादा पीते हैं तो सावधान हो जाइए। एक शोध में सामने आया है, कि भोजन की मात्रा में वृद्धि और चीनी वाले पेय पदार्थ लेने से कुछ लोगों में दिल के दौरे या मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन एक तिहाई खतरा बढ़ सकता है। हालांकि सुक्रोज प्राकृतिक रूप से फलों, सब्जियों में पाया जाता है। इनका इस्तेमाल हम करते हैं।   

➠ इन कारणों से आती है महिलाओं में उत्तेजना की कमी..!!

अध्ययन में कहा गया, कि मीठे पेय पदार्थो, केक और मिठाइयों के अलावा सुक्रोज दूसरे कई खाद्य पदार्थो में डाला जाता है। इसमें दुग्ध उत्पाद, ब्रेड और जेम आदि शामिल हैं।

स्वीडेन के लुंड विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एलिली सोनेस्टेड ने कहा, लोगों के बड़े समूह में मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन या दिल की दूसरी गंभीर बीमारियों में चीनी वाले पेय पदार्थो से हालांकि कोई समस्या नहीं देखी गई, लेकिन प्रतिभागियों में करीब 5 प्रतिशत के बीच जो कम से कम 15 प्रतिशत रोजाना ऊर्जा सुक्रोज से लेते हैं, उनमें मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन का खतरा करीब एक तिहाई बढ़ जाता है।

टाइमपास कही जाने वाली मूंगफली के फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान..!!

इसके परिणाम पारंपरिक तौर पर दिल की बीमारियों से जुड़े कारकों जीवनशैली, धूम्रपान, शराब और व्यायाम आदतों से तय होते हैं। शोधकर्ता दल ने 26000 प्रतिभागियों का विश्लेषण किया, जिनमें मधुमेह या दिल संबंधी बीमारियां नहीं थीं।

Post a Comment

أحدث أقدم