नहाने के बाद बालों को सुखाना बड़ा ही झंझट का काम लगता है। मगर यह उतना भी मुश्किल नहीं है जितना आपको लगता है, बस जरूरत है एक्स्ट्रा केयर की। क्या आपको पता है कि नहाने के बाद हमारे बाल और अधिक कमजोर हो जाते हैं और अगर उन्हें ठीक से ना सुखाया गया तो 30% से 40% तक बाल झड़ जाते हैं।
तो चलो आज हम आप को बता रहे है बालों को सुखाने का सही तरीका।
अगर आप अपने बालों को तौलिया में लपेटकर फिर निचोड़ते हैं तो ये गलत तरीका है। गीलों बालों को आप पहले अपने हाथों से ही निचोड़िये उसके बाद उन्हें तौलिया में लपेटें। ऐसे बाल कम टूटते हैं। जब बाल गीले हों तो उन्हें तौलिया से न झाड़ें। ऐसा करने से बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और बाल ज्यादा झड़ते हैं। बल्कि बालों को उल्टा कर के उन्हें नीचे से निचोड़ें। बालों को हमेशा हल्के तौलिया में बांधे। मोटी तौलिया में बाल बांधने से बाल खिंचने की वजह से ज्यादा टूटते हैं।
अगर आप जल्दबाजी में ड्रायर से बाल सुखाते हैं तो यकीन मानिए एक तरीके से आप अपने बालों की जान ले रहे हैं। रोज रोज ड्रायर से बाल सुखाने से आपके बाल काफी रफ और बेजान हो जाते हैं। कई लोग बाल जल्दी सुखान के चक्कर में गीले बालों में ही कंघी कर लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करत हैं तो आप गलत करते हैं। अगर आपको कंघी करके बालों को जल्दी सुखाना है तो पहले धीरे धीरे आपने हाथों से बालों को सुलझाएं उसके बाद मोटे दातों वाली कंघी से बालों में कंघी करें। इससे आपको बाल टूटेंगे भी कम और सूखेंगे भी जल्दी।

إرسال تعليق