अनोखा मंदिर यहाँ पर भक्त देवी मां को पहनाते हैं चप्पलों की माला


आपने मंदिरों में सोना-चांदी और फूलों की माला चढ़ाते हुए देखा होगा। लेकिन कभी आपने ऐसे मंदिर के बारें में सुना है जहां भक्त चप्पलों की माला चढ़ाते हो। कर्नाटक के गुलबर्ग जिले के गोला गांव स्थित लकम्मा देवी मंदिर में देवी मां को खुश करने के लिए लोग चप्पलें चढ़ाते हैं। मंदिर के सामने एक नीम का पेड़ है जिसमें लोग चप्पल बांधते हैं और देवी से मुराद मांगते हैं।

OMG! ये आदमी साल में खाता है सिर्फ 7 बार खाना

एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इस मंदिर की एक और खासियत है। यहां मंदिर का पुजारी हिंदू नहीं बल्कि मुसलमान होता है। इस मंदिर में दिवाली के बाद आने पंचमी पर विशेष मेला भी लगता है। हर मंदिर के बाहर जहां प्रसाद की दुकान लगती हैं वहीं इस मंदिर के बाहर चप्पलों की दुकानें दिखाई देती हैं। माना जाता है कि पंचमी के दिन मंदिर वाले भक्त अगर माता से मन्नत मांगते समय पेड़ पर चप्पल बांधते हैं और जिन लोगों की मान्यताएं पूरी हो जाती है वह मंदिर में आकर देवी को चप्पलों की माला चढ़ाते हैं।

यहां लोग आज भी देवी के पीठ की पूजा करते हैं। लोगों का कहना है कि पहले मंदिर में बैलों की बलि दी जाती थी लेकिन जानवरों की बलि देने पर रोक लगने के बाद बलि देना बंद कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद देवी मां क्रोधित हो गई और उन्हें शांत किया गया। इसके बाद में बलि के बदले चप्पल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।

# ये कंपनी सिर्फ 30 मिनट में करती है कंडोम की होम डिलीवरी

Post a Comment

أحدث أقدم