खबरों की मानें तो शाओली ने वहां की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर 20 लड़कों को अपना बॉयफ्रेंड बनाकर जाल मे फंसाया। शाओली इन लड़कों के साथ मीठी-मीठी बातें करती थीं। इसके बाद सभी से गिफ्ट के तौर पर iPhone 7 की मांग की। लड़की के प्यार में पागल उसके सभी ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी मांग पूरी करते हुए आईफोन गिफ्ट कर दिए। फिर शाओली ने शू बाओ नामक वेबसाइट पर जाकर इन आईफोंस को बेच दिया। जिसके एवज में उसे 120,000 युआन (लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये) मिले। इसके बाद इन पैसों से इस लड़की ने अपने लिए एक घर बुक करा दिया।
लड़की के इस फ्रांड की बात तब सामने आई जब उसकी ही सहेली ने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया। हालांकि शाओली की फ्रेंड ने यह भी लिखा कि शाओली एक गरीब परिवार से है। उसके पिता एक प्रवासी मजदूर हैं। उसके पास रहने को घर नहीं था। इसलिए शाओली ने घर खरीदने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला। सोशल मीडिया पर शाओली की इस हरकत की आलोचना भी हो रही है। तो कुछ लड़कियां शाओली से एक समय 20 ब्वॉयफ्रेंड फंसाने के टिप्स भी मांग रही हैं।

إرسال تعليق