इंसानों की आम फितरत में शामिल है 'जलन'


हर इंसान का एक विशेष व्यक्तित्व होता है और इन्हीं वजहों से वो दूसरों से अलग भी होता है। लेकिन जहां हर व्यक्ति में कुछ निर्धारित गुण होते हैं, फिर भी कुछ ऐसी भावनाएं हैं जो हर इंसान पर हावी हो जाती हैं।

अब एक ताजा अध्ययन में दुनिया भर के ज्यादातर लोगों की मानसिकता से जुड़ी एक आम विशेषता का पता लगा लिया गया है। इस शोध के नतीजे बताते हैं कि 'जलन या ईर्ष्या' एक ऐसी विशेषता है जो एक तिहाई इंसानी जनसंख्या में पाई जाती है। स्पेन में की गई इस शोध में 541 लोगों को शामिल किया गया और इनमें से 90 फीसदी को आशावादी, निराशावादी, भरोसेमंद और ईर्ष्यालु जैसे चार अलग-अलग वर्गों में बांटा जा सकता है।

इस शोध में पाया गया कि जहां 30 फीसदी प्रतिभागी ईर्ष्यालु थे, समूह के केवल 20 फीसदी ही आशावादी और इतने ही निराशावादी थे। जबकि 20 फीसदी भरोसेमंद थे और 10 फीसदी को परिभाषित नहीं किया जा सकता। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस अध्ययन के नतीजे उस धारणा के विपरीत जाते हैं जिसमें कहा जाता है कि इंसानी व्यवहार विशुद्ध रूप से समझदारी पर आधारित होता है। साथ ही यह शोध मानव व्यवहार के मौजूदा सिद्धांतों में भी काफी कुछ जोड़ सकता है।

चुंबन के पीछे का खास राज, जानना नहीं चाहेंगे आप..!
लड़कियां भी निहारती हैं दूसरी लड़कियों के ये खास अंग..!
शारीरिक संबंधो को लेकर इस तरह के झूठ बोलते है पुरुष..!

Post a Comment

أحدث أقدم