शर्मनाक..! अपने 15 साल के बेटे के दोस्त से प्रेग्‍नेंट हुई मां...!


किसी ने सही ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी यहीं कहेंगे कि प्यार अंधा ही होता है। दरसअल, अमेरिका के जॉर्जिया में एक अजीब ही मामला सामने आया है। हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में जॉर्जिया की रहने वाली लीसा क्लार्क ने हैरान करने वाला खुलासा किया। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक लीसा ने बताया कि जब वो 36 साल की थी, तो उनकी जिंदगी बड़े ही दुखों का समय आया था। उनका अपना बेटा था और वो उन दिनों तलाक के दौर से गुजर रही थी। लीसा ने कहा कि उन दिनों जब वो अपने 15 साल के बेटे के दोस्त से मिली थीं, तब उस लड़के ने अपनी उम्र 17 साल बताई थी।

हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर उनके साथ जरूर करे ये 7 काम!

लीसा की उस लड़के से बातें शुरू हुईं और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। बाद में लीसा को पता चला कि अभी उस लड़के की उम्र 14 ही है। लीसा ने माना कि जिन दिनों दोनों का प्यार हुआ, उस वक्त दोनों ही भावनात्मक रूप से बहुत ही कमजोर पलों से गुजर रहे ‌थे। दोनों में संबंध बने और लीसा प्रेगनेंट भी हुईं।

जॉर्जिया के कानून के मुताबिक लीसा उस लड़के के 15 साल के होते ही उससे शादी कर सकती थी। लड़का जैसे ही 15 बरस का हुआ, दोनों की शादी परिवारों की रजामंदी से हो गई थी। लीसा ने इंटरव्यू में ये भी बात बताई कि बाद में उन्हें पुलिस ने 14 साल के लड़के से संबंध बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया था। क्योंकि ऐसा करना वहां गैर-कानूनी है। उसे कैद हुई और कैद से छूटने के बाद लीसा का इस लड़‌के से ही दूसरा बच्चा भी हुआ। जिसके बाद लीसा उस लड़के के अलग हो गई। लेकिन दोनों अलग होने के बाद भी बच्चों की देखरेख कर रहें हैं।

लड़की हो या लड़का गलती से भी रात को न करें ये पांच काम

Post a Comment

أحدث أقدم