यह भी पढ़े : बच्चा पैदा करने से भी ज्यादा दर्दनाक है ये दर्द...
# किसी भी बड़े वाहन की पीछे की सीट पर बैठने से गति का एहसास अधिक होता है। सबसे अच्छा होगा कि आप बीच की सीट पर ही बैठें। इसी तरह कार में फ्रंट सीट पर ही बैठें।
# सफर के दौरान किताब न पढ़ें। इससे दिमाग को गलत संदेश मिलता है।
# सफर के दौरान जी मचलने या चक्कर जैसा लगने की स्थिति में कोला ड्रिंक, अदरक, मिंट, कैंडी, च्वींग गम आदि के सेवन से आपको आराम मिल सकता है।
# अधिक दिक्कत होने पर खिड़की का शीशा खोल लें और बाहर की ओर मुंह करके बैठें। आप अच्छा महसूस करेंगे।
# अक्सर जो लोग बिना कुछ खाए सफर पर निकल जाते हैं उन्हें मोशन सिकनेस अधिक होता है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप बहुत हेवी डाइट लें। हमेशा कहीं जाने से पहले घर से हल्का नाश्ता करके ही निकलें।
यह भी पढ़े : गर्लफ्रेंड की लव बाइट से गई बॉयफ्रेंड की जान!

إرسال تعليق