यह भी पढ़े: क्या माहवारी में महिलाओं कि शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा बढ़ जाती है?
एसटीडी के लक्षण संक्रमण के प्रकार के साथ अलग-अलग हो सकते है और कभी कभी एसटीडी के कोई भी लक्षण संक्रमित व्यक्ति को नहीं होते हैं और अगर होते है वे एक या अधिक प्रकार के हो सकते और इनमे से कोई भी लक्षण अगर आपको दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक की सलाह ले।
- लिंग या योनि से स्राव या बहाव। योनि स्राव में एक गंध का होना
- जननांग के आसपास खुजली
- संभोग के दौरान या जब पेशाब करते समय दर्द का अनुभव और यह दर्द या तो बहुत अत्याधिक होगी या इसमें आपको जलन महसूस होगी या हल्का भी हो सकता है
- जननांग क्षेत्र, गुदा, मुंह, जीभ या गले के चारों ओर दर्दरहित लाल फोड़ो का होना
- जननांग क्षेत्र के आसपास के छाले जो बाद में पपड़ी में बदल सकते है
- हेपेटाइटिस के संक्रमण के मामले में, मूत्र काले रंग और हलके चूने का रंग का मल सकता है और आँखों, नाखुनों के पौर और त्वचा में पीलापन का आना
- एचआईवी संक्रमण में लोगों को एड्स के ओर अग्रसर होना, वजन कम होना , बार बार संक्रमण का होना, रात को पसीने का आना और थकान का होना
- मासिक धर्म के अलावा योनि से रक्त स्राव का होना
- सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव

إرسال تعليق