यह भी पढ़े : क्या आप जानते हैं तकिया आपके लिए कितना खतरनाक होता है?
• बारीक सौंफ और मिश्री के दानों को मिलाकर धीरे-धीरे चूसें, नरम हो जाने पर चबाकर खा जाएं।
• अजवाइन को साफ कर के नींबू के रस व काले नमक में दो दिन तक भींगने रख दें, इसे छांव में सुखाकर मुंह में रखकर चूसते रहें।
• छोटी हरड़ को नींबू के रस अौर साेंधे नमक (पहाड़ी नमक) के घोल में दो दिन तक फूलने दें। इसे निकाल कर छांव में सुखाकर शीशी में भर लें और इसे चूसते रहें, नरम हो जाने पर चबाकर खा लें।
• तंबाकू को सूंघने की आदत छोड़ने के लिए गर्मी के मौसम में केवड़ा, गुलाब, खस आदि के इत्र का फोहा कान में लगाएं।
• सर्दी के मौसम में तंबाकू खाने की इच्छा होने पर हिना की खुशबू का फोहा सूंघें।
याद रखे -
खाने की आदत को धीरे-धीरे छोड़ें!
एकदम बंद न करें, क्योंकि रक्त में निकोटिन के स्तर को धीरे-धीरे ही कम किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े : स्तनों के साथ कभी ना करें ये गलतियां
إرسال تعليق