पीरियड्स के दर्द को दूर करना है तो करे अदरक का सेवन


पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जैसे कि कमर के नीचे वाले भाग में दर्द का होना। इस दर्द से निपटने के लिए महिलाएं कई तरह की दवाईयों का सेवन करती है। इस स्थिति में दवाई लेना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। बेहतर है कि पीरियड्स के दर्द में आप दवाईयों का सेवन न करें। 

पीरियड्स के दर्द से निपटने के लिए प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल करें। अगर आपको इन प्राकृतिक उपायों के बारे में जानकारी है तो आप इन्हे घर पर भी बना सकते है। पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए अदरक का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास पानी में अदरक डाल कर उबालें। पानी अच्छी तरह उबालने के बाद इसे छान लें। अब इस पानी को दिन में 2 बार पीएं। इससे आपको दर्द से आराम मिलेगा। 

इसके अलावा पीरियड्स के दिनों में ज्यादा अदरक वाली चाय पीएं। पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए अदरक-सोंठ सूप पीएं। इसके लिए अदरक के टुकड़े,सोंठ और गुड़ को गर्म कर सूप बनाएं। हल्का ठंडा होने पर पीएं। इससे दर्द दूर होगा।

पढ़े : 
पीरियड्स की इस स्टेज पर औरत को चाहिए मर्द का साथ
ये हैं पहली बार पीरियड्स आने के पहले की पहचान...
पीरियड्स के दौरान शारीरिक सम्बंध बनाने से नुकसान नहीं होते हैं फायदे

Post a Comment

أحدث أقدم